डिंडौरी/शहपुरा| धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस) पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के दिशा में लगातार कार्य कर रही है साथ ही लोंगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करने का कार्य समिति कर रही है। पौधारोपण महाअभियान इस थीम को लेकर समिति के सदस्य कार्य कर रहे है । विगत दिन कजलिया के इस पावन अवसर पर टीम डीएसएस ने आम का पौधारोपण किया इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ डिंडौरी जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ,टीम डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, युवा प्राभारी टेकचन्द साहू, सदस्य महेश आदि लोग उपस्थित रहे है।