डिण्डौरी(रामसहाय मर्दन)|आज का यह दिन इतिहास मे देश की सबसे दुखद घटना में से एक है। वर्ष 2019 मे 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने इस दिन को देश के रखवालों पर कायरना हमले के लिए चुना। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियो ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानो की बस को टक्कर मार दी जिसमें 40 जवान शहीद हो गये एवं कई गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलवामा आतंकी हमला का चार साल हो चुके है, लेकिन इसके जख्म और दर्द आज भी हरे है। भारतीय सेना के द्वारा इस शहादत का बदला 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालकोट मे स्थित आतंकियो के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक कर लिया गया जिसमे आतंकियो के विभिन्न ठिकाने भारतीय सेना के द्वारा ध्वस्त किये गये व सेकड़ो के संख्या में आतंकियों को मारा गया। आज इसी कायराना हमले का विरोध कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पुरानी डिंडौरी कंपनी चौक पर दो मिनट का मौन धारण एवं मोमवत्ती जलाकर जवानो को श्रद्धांजली दी गई। श्रद्धांजली सभा मे भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया,मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, यूमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र कुशराम,मण्डल महामंत्री चंद्रशेखर नायक, शैलेन्द्र ठाकुर,अविनाश सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष, कुशलराज बिलैया, जिला मंत्री पीताम्बर पाराशर,जनपद सदस्य राहुल पांडे,सोशल मीडिया प्रभारी यशवंत तोमर,सह कोषाध्यक्ष शांतनु पाठक, यूमो मंडल अध्यक्ष चंदर सिंह परमार, नगर अध्यक्ष मनी सैनी, आशीष यादव,प्रशांत मिश्रा, विशाल परिहार, विवेक पाराशर,शैलेंद्र पाराशर ,शिवा देवेंद्र श्रीवास, पंकज दुबे ,राजेश पाराशर ,शिवा सिंह राजपूत,जागेश्वर ठाकुर,कान्हा तुर्केल, पारस प्रधान, शुभम कुलेश,विकाश पाराशर, शैलेश कुलेश,रामु चंदेल, आदित्य नंदा, विकास शिवहरे, राजेश मार्को, राजा झारिया, आशीष,बलराम सिंह सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्तागण मौजूद रहें।