डिंडौरी:- प्रकृति संरक्षण के लिए पौध रोपण जरूरी….

डिंडौरी:- प्रकृति  संरक्षण के लिए पौध रोपण जरूरी….

◆ भाजपा जिलाध्यक्ष ने कठोतिया में किया पौध रोपण

(रामसहाय मर्दन)डिंडौरी| विदित है कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा पौध रोपण के लिए वायुदूत एप्प के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने मेहंदवानी मंडल के ग्राम कठोतिया के खेरमाई में आम का पेड़ लगाया और वायुदूत एप्प में फ़ोटो अपलोड भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन जन तक पहुँचाने के साथ ही कहा कि हमारे शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, वैसे ही पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। प्रकृति के संरक्षण के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है इसलिए सभी लोग अनिवार्य रूप से पेड़ लगायें और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लें। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बद्री साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जनपद सदस्य आनंदराम साहू, मंडल महामंत्री गुलाब भवेदी, सुदामा बर्मन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, संदीप तेकाम, दीपक साहू, बुद्धदेव साहू सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

editor

Related Articles