डिंडौरी| बसपा जिला इकाई द्वारा अब प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बसपा जिला अध्यक्ष ने कहा गांव चलो अभियान की शुरुआत हो चुकी है। बहुजनो को जगाने का समय आ चुका है। हमारा हक छीना जा रहा है और हमारे बहुजन समाज सो रहा है अब जागने का समय हो गया है गांव—गांव में जाकर यह बताना होगा की सरकार हमें खरीदना चाहते हैं पर हम बिकने वाले नहीं हैं 2023 में हम परिवर्तन लायेंगे देश बचायेंगे देश बिकने नहीं देंगे। बहुजन समाज अब अब प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करके जनता को जागरूक करने का काम करेंगे। उन्हें ने कहा हम हर पोलिंग बूथ सेक्टर पर नीला झंडा फहरायेगे और मध्य प्रदेश में नया सरकार बनायेंगे अब होगी बसपा की सरकार।