डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)| बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई डिंडौरी के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। आजादी की 75 वर्षगांठ पर घर घर तिरंगा झंडा लगाने का आह्वान किया किया गया। साथ ही बसपा के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को तिरंगा झंडा अपने अपने घरों में लगाए और देश की शान तिरंगा है हमारी जान तिरंगा है के नारे लगाए गए। तिरंगा रैली कार्यक्रम में उपस्थित रहे मो. असगर सिद्दीकी जिला अध्यक्ष बसपा, अंसार अहमद, ललित बनावल जिला उपाध्यक्ष, रमेश सेन जिला सचिव, सुरेश चौधरी ,आदि लोग मौजूद रहे।