डिंडौरी/शहपुरा| जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्तरा माल की सरपंच सोनम मरावी ने आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है जिसके बाद आंगनवाड़ी केंद्रों की जरूरतों को पूरा करने समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में 11 दिसंबर दिन सोमवार को ग्राम पंचायत बस्तरामाल के आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्राम पंचायत सरपंच सोनम मरावी ने गोद लेते हुए बच्चों को गर्म कपड़े, खिलौने व अन्य सामग्रियाँ भी भेंट की, ज्ञात हो कि इस अभियान के माध्यम से आंगनवाडी केंद्रों को गोद लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं सरपंच व ग्रामीण भी उपस्थित रहे। बस्तरा सरपंच श्रीमती सोनम मरावी ने बताया कि मैने पूर्व में दो आंगनवाड़ी केंद्र गोद लिए थे व अब अपनी ही पंचायत के तीन अन्य आंगनवाड़ी केंद्र भी मैंने पुनः गोद लिए हैं
और आंगनवाड़ियों के नौनिहालों को ठंड के मौसम में उपहार स्वरूप हुडीज़ भी मेरे द्वारा प्रदान की गई है जिसके बदले में मुझे मिली बच्चों के चेहरे की अमूल्य मुस्कान मेरे लिए किसी ख़ज़ाने से कम नहीं हैं। आगे कहा कि छोटे छोटे गांव में संचालित हो रही आंगनवाड़ियों को आपके जैसे सक्षम मान्यवरो की मदद की दरकार है। आपसे अनुरोध है कि आगे आएं और आंगनवाड़ियों को गोद लें ताकि ये बच्चे भी भविष्य में बेहतर शिक्षा के लिए तैयार हो सकें इसलिए चाहे तो आप अपने बच्चो के पुराने लेकिन अच्छी अवस्था में रखे खिलौने भी दे सकते है अथवा स्टडी मटेरियल जो नर्सरी कक्षाओं में प्राइवेट स्कूल्स में दिए जाते है उनको भी आप भेंट कर सकते हैं अतः आगे आएं और इन नन्हे मुन्ने बच्चों के बेहतर भविष्य में सहभागिता दें।

Contents
डिंडौरी/शहपुरा| जिले के शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्तरा माल की सरपंच सोनम मरावी ने आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है जिसके बाद आंगनवाड़ी केंद्रों की जरूरतों को पूरा करने समाजसेवी और जनप्रतिनिधि भी आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में 11 दिसंबर दिन सोमवार को ग्राम पंचायत बस्तरामाल के आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्राम पंचायत सरपंच सोनम मरावी ने गोद लेते हुए बच्चों को गर्म कपड़े, खिलौने व अन्य सामग्रियाँ भी भेंट की, ज्ञात हो कि इस अभियान के माध्यम से आंगनवाडी केंद्रों को गोद लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं सरपंच व ग्रामीण भी उपस्थित रहे। बस्तरा सरपंच श्रीमती सोनम मरावी ने बताया कि मैने पूर्व में दो आंगनवाड़ी केंद्र गोद लिए थे व अब अपनी ही पंचायत के तीन अन्य आंगनवाड़ी केंद्र भी मैंने पुनः गोद लिए हैंऔर आंगनवाड़ियों के नौनिहालों को ठंड के मौसम में उपहार स्वरूप हुडीज़ भी मेरे द्वारा प्रदान की गई है जिसके बदले में मुझे मिली बच्चों के चेहरे की अमूल्य मुस्कान मेरे लिए किसी ख़ज़ाने से कम नहीं हैं। आगे कहा कि छोटे छोटे गांव में संचालित हो रही आंगनवाड़ियों को आपके जैसे सक्षम मान्यवरो की मदद की दरकार है। आपसे अनुरोध है कि आगे आएं और आंगनवाड़ियों को गोद लें ताकि ये बच्चे भी भविष्य में बेहतर शिक्षा के लिए तैयार हो सकें इसलिए चाहे तो आप अपने बच्चो के पुराने लेकिन अच्छी अवस्था में रखे खिलौने भी दे सकते है अथवा स्टडी मटेरियल जो नर्सरी कक्षाओं में प्राइवेट स्कूल्स में दिए जाते है उनको भी आप भेंट कर सकते हैं अतः आगे आएं और इन नन्हे मुन्ने बच्चों के बेहतर भविष्य में सहभागिता दें।


