डिंडौरी| गाडासरई में मेकलसुता ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी के पूजन-अर्चन से हुई। इसके उपरांत नौ बटुकों का विधिवत उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया।
उपनयन संस्कार के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के उपरांत नगर में भगवान परशुराम जी की भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें समाज के अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेकलसुता ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष तुलसी महाराज ने बताया कि शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली और समस्त नगरवासियों ने श्रद्धाभाव से भगवान परशुराम जी का स्वागत किया।



