डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| मेकलसुता ब्राम्हण सेवा संघ के तत्वावधान में “भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव” का भव्य आयोजन दिनांक 29 अप्रैल 2025, मंगलवार को माँ दुर्गा मंदिर, बाजार मोहल्ला, गाड़ासरई में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 08:30 बजे पूजन एवं यज्ञोपवीत संस्कार से होगी, जिसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे प्रसाद वितरण एवं समरसता भोज का आयोजन रहेगा। शाम 04:00 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भक्तगण पारंपरिक उत्साह के साथ भाग लेंगे। संघ ने सभी श्रद्धालुजनों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मसंस्कारों को सुदृढ़ करने का आह्वान किया है। विशेष सूचना दी गई है कि यज्ञोपवीत संस्कार हेतु पंजीयन 27 अप्रैल 2025 तक अनिवार्य रूप से कराना होगा।



