डिंडौरी जिला ब्यूरो/रामसहाय मर्दन
डिंडौरी| भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने करंजिया-अमरकंटक दौरे के दौरान रामनगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भीम आर्मी के कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां ब्लॉक अध्यक्ष नवीन गवले, जिला मीडिया प्रभारी सफर सिद्दीकी, जिला विधिक सलाहकार यशवंत हंसराज,आशीष मेहरा राकेश बसेस व अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। साथ ही करंजिया ब्लॉक अध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी के संगठन एवं सदस्यता अभियान के विषय में चर्चा करते हुए जल्द बैठक रखने का समय और स्थान तय करने की बात कही गई।