डिंडौरी| शासकीय शिक्षक संगठन जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा पहली से बारहवीं तक के स्कूलों में शाला समय में परिवर्तन के लिए डिंडौरी कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह को पत्र लिखकर स्कूलों की समय प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.30 तक करने की मांग है। शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष का कहना कि भीषण गर्मी में सुविधाओं के अभाव को देखते हुए और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय परिवर्तन की मांग की गई है।



