डिंडौरी| एकीकृत माध्यमिक शाला चांदरानी में पिछले 15 दिनों से मध्यान्ह भोजन नहीं मिलने की समस्या सामने आई है। प्रधान अध्यापक ने इस पर नाराजगी जताते हुए स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष सचिव को पत्र लिखा गया है।
शिकायत में उल्लेख किया गया कि “मां दुर्गा स्व-सहायता समूह” द्वारा बिना किसी सूचना के मध्यान्ह भोजन बनाना बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समूह के अध्यक्ष और सचिव को कई बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जिससे बच्चे भूखे पेट घर लौटने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने भी बच्चों को मध्यान्ह भोजन न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि बच्चों को उनका अधिकार मिल सके।



