डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| नगर परिषद डिंडौरी के द्वारा नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में मां नर्मदा घाटों का रंग रोगन और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने जुट गई हुई है। बता दें कि नगर परिषद के द्वारा आगामी मां नर्मदा जन्मोत्सव के मद्देनज़र रखते हुए घाटों की सफाई का बृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने कर्मचारियों को निर्देश देते कहा कि सभी घाटों की व्यापक पैमाने पर साफ—सफाई और रंग—रोगन का कार्य किया जा रहा है जिसकी जायजा नगर परिषद अध्यक्ष ,सीएमओ अमित तिवारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आगामी 04 फरवरी को मां नर्मदा जन्मोत्सव की तैयारी का निरीक्षण किया। जहां पहले मां नर्मदा डैमघाट में चल रही सफाई तथा पेंटिंग कार्य का अवलोकन किया गया और आवश्यक सुधार किये जाने के निर्देश दिये गए। उक्त निरीक्षण में पार्षद भागीरथ उरैती जी, महेंद्र दाहिया, रजनीश राय, रीतेश जैन जी, स्मिता बर्मन और निकाय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



