डिंडौरी:-माता भगवती की महाआरती गाडासरई में हुई आयोजित

डिंडौरी:-माता भगवती की महाआरती गाडासरई में हुई आयोजित

(रामसहाय मर्दन) डिंडौरी। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचजयोति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संचालक परमहंस योगीराज श्री शक्ति पुत्र महाराज एवं माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा की महाआरती प्रत्येक माह की भांति इस माह भी हर महीने के चतुर्थ रविवार गाडासरई में आयोजित हुई। आरती के क्रम में शंखनाद के साथ मां गुरुवर के जयकारों के साथ आयोजित हुई,जिसमें बजाग तहसील के मां भक्त, कार्यकर्ता एवं गुरूवरश्री के शिष्य इस आरती में पहुंचे। आरती के पश्चात ही आपश्री की तीन धाराओं में एक भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की सदस्यता अभियान का प्रारंभ किया गया है, इसी के साथ क्षेत्र में गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ताओं के विचार विमर्श के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है ,जिसमें जिला कार्यकारिणी में चंद्र सिंह कुशराम को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है तथा इन्हें पार्टी विस्तार एवं सदस्यता अभियान के लिए जिम्मीदारी दी गई है। पार्टी ने चार उपाध्यक्ष, 2 महासचिव, 4 सचिव, प्रवक्ता पहले से ही नियुक्त रहे हैं। वहीं महिला मोर्चा में अनीता चौकसे को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भोला सिंह राठौर को नियुक्त किया है वहीं ब्लाक स्तर पर बहादुर सिंह मसराम अध्यक्ष ब्लाक डिंडौरी, रामसिंह धुर्वे अध्यक्ष ब्लाक शहपुरा, ज्वाला सिंह राठौर ब्लाक अध्यक्ष करंजिया, गणेश सिंह ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष समनापुर तथा छोटे लाल बघेल को बजाग ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है। सभी कार्यकर्ताओं को सिद्धाश्रम धाम से निर्देशानुसार पार्टी की सदस्यता अभियान एवं लोगों को जोड़ने का क्रम जारी रहा रखा गया है।

administrator, bbp_keymaster

Related Articles