डिंडौरी/शहपुरा| विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर में वार्ड क्रमांक 2 की सामान्य मृत्यु हो जाने पर मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत 5000 रुपए अंत्येष्टि सहायता उमेश यादव उम्र 32 वर्ष और, वार्ड क्रमांक 11 उदी बाई बर्मन उम्र 98 वर्ष के आकाशमिक निधन पर सरपंच सचिव सहित पंचायत के कर्मचारियों ने घर जाकर परिजनों को शासन की योजना अनुसार 5000 हजार रुपए की अंत्येष्टि सहायता नगद राशि मृतक के परिजनों को प्रदान की इस दौरान मानिकपुर सरपंच गीता मरावी, ’सचिव राजेंद्र प्रसाद रजक,रोजगार सहायक उमेश रजक, पंच रघुनाथ सिंह ठाकुर, ओंकार सिंह ठाकुर, पप्पू प्रदीप कुमार झारिया, गोलू हीरेंद्र मरावी की उपस्थिति में दिया गया। मानिकपुर सरपंच द्वारा उक्त परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया।