डिंडौरी| मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रामघाट लक्ष्मण मडवा में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की सफाई कर लोगों को स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के गणेश राजपूत, प्रकाश राजपूत, भागवत बिलागर, थान सिंह बिलागर तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य सचिव सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ की गई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता और जल संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। यह अभियान न केवल स्वच्छता की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि लोगों में जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति चेतना जागृत करने का माध्यम भी बना।



