डिंडौरी| पश्चिम बंगाल के मंत्री और TMC नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने नंदीग्राम में कहा- ‘हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते। हम भारत के राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’ टीएमसी के मंत्री अखिल गिरी द्वारा देश की राष्ट्रपति के बारे में अशोभनीय टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। हताश व निराश विपक्षी दल के नेताओं द्वारा देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति के खिलाफ लगातार शर्मनाक टिप्पणियाँ जनजातीय वर्ग का अपमान है। जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण देश में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित कर रही है इसी तारतम्य भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी के द्वारा पुतला दहन किया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी हैं और उनके मंत्री के बयान से साफ है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी आदिवासी विरोधी है। जब गिरि ने यह टिप्पणी की, तब राज्य की महिला कल्याण मंत्री शशि पांजा भी मौजूद थीं। भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती ने कहा- यह अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर ममता बनर्जी हमेशा से आदिवासी विरोधी रही हैं। चुनाव में उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया और अब यह अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर है हम सभी जनजाति मोर्चा इसका पुरजोर विरोध कर मंत्री पद से इस्तीफे की मांग करते है।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी मिथिलेश प्यासी, जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, कृष्ण कुमार मिश्रा, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, नपा उपाध्यक्ष सारिका नायक, मंडल महामंत्री मदन परस्ते, मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव पटेल, नंदकिशोर उचेहरा, मंडल मंत्री अवधेश नागेश, भीखम सिंह धुर्वे, पार्षद स्मिता बर्मन भागीरथ उरैती, शत्रुघ्न पाराशर, रम्मू वैश्य, रजनी श्रीवास, मिथिलेश मिश्रा, आईटी संयोजक राहुल पांडे, मंडल महामंत्री अनिल साहू, हर्षवर्धन कटारे, युवा मोर्चा जिला मंत्री पीतांबर पाराशर रामू सिंह परमार, प्रवीण बर्मन, धर्मेंद्र जैतवार, देवेंद्र पांडे उदय भान सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
Contents
डिंडौरी| पश्चिम बंगाल के मंत्री और TMC नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने नंदीग्राम में कहा- ‘हम किसी को उनकी शक्ल से नहीं आंकते। हम भारत के राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’ टीएमसी के मंत्री अखिल गिरी द्वारा देश की राष्ट्रपति के बारे में अशोभनीय टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। हताश व निराश विपक्षी दल के नेताओं द्वारा देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति के खिलाफ लगातार शर्मनाक टिप्पणियाँ जनजातीय वर्ग का अपमान है। जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण देश में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित कर रही है इसी तारतम्य भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी के द्वारा पुतला दहन किया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी हैं और उनके मंत्री के बयान से साफ है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी आदिवासी विरोधी है। जब गिरि ने यह टिप्पणी की, तब राज्य की महिला कल्याण मंत्री शशि पांजा भी मौजूद थीं। भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती ने कहा- यह अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर ममता बनर्जी हमेशा से आदिवासी विरोधी रही हैं। चुनाव में उन्होंने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं किया और अब यह अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर है हम सभी जनजाति मोर्चा इसका पुरजोर विरोध कर मंत्री पद से इस्तीफे की मांग करते है।इस दौरान विधानसभा प्रभारी मिथिलेश प्यासी, जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, कृष्ण कुमार मिश्रा, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, नपा उपाध्यक्ष सारिका नायक, मंडल महामंत्री मदन परस्ते, मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव पटेल, नंदकिशोर उचेहरा, मंडल मंत्री अवधेश नागेश, भीखम सिंह धुर्वे, पार्षद स्मिता बर्मन भागीरथ उरैती, शत्रुघ्न पाराशर, रम्मू वैश्य, रजनी श्रीवास, मिथिलेश मिश्रा, आईटी संयोजक राहुल पांडे, मंडल महामंत्री अनिल साहू, हर्षवर्धन कटारे, युवा मोर्चा जिला मंत्री पीतांबर पाराशर रामू सिंह परमार, प्रवीण बर्मन, धर्मेंद्र जैतवार, देवेंद्र पांडे उदय भान सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।