Contents
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन। जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदरानी के रोजगार सहायक राधेश्याम राजपूत पर षड्यंत्र पूर्वक गांव के ही युवक को गांजा तस्करी में फंसाने का आरोप लगाते हुए पीडित की पत्नी रमनी बाई ने डिंडौरी एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।आरोप है कि रोजगार सहायक राधेश्याम राजपूत के द्वारा ग्राम पंचायत में पदस्थ मेंट रामू सिहं के साथ मिलीभगत कर पूरा षड्यंत्र किया गया। वहीं उक्त मामले को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने समनापुर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है,जिसमें उल्लेख किया गया कि गांजा तस्करी मामले में चांदरानी निवासी रामकिशोर पिता मेघ के पंजीबध्द प्रकरण पर 03 दिनों में सूक्ष्मता से जांच कराने की मांग किया गया वहीं उक्त मामले पर समय पर कार्रवाई नहीं होने पर आवेदिका रमनी बाई और ग्रामीणों के द्वारा 09 फरवरी दिन शुक्रवार को थाना का घेराव करने की चेतवानी दिया गया है।ये रहा पूरा मामलाः-बता दे कि विगत दिनों गांजा तस्करी मामले में गांव के ही युवक को फंसाने के विरोध में पीड़ित की पत्नी रमनी बाई और ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग किया गया। शिकायत पत्र मेें उल्लेख किया गया कि जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत चांदरानी रोजगार सहायक पद हेतु आवेदिका रमनी बाई के पति रामकिशोर के द्वारा आवेदन किया गया था ,वहीं ग्राम पंचायत चांदरानी के वर्तमान रोजगार सहायक राधेश्याम राजपूत के द्वारा भी आवेदन किया गया था, लेकिन आवेदिका के पति रामकिशोर की शैक्षणिक योग्यता की प्रतिशत अधिक होने के बावजूद भी वर्तमान रोजगार सहायक राधेश्याम की भर्ती किया गया , वहीं भर्ती के संबंध में जब आवेदिका के पति रामकिशोर के द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका/ अपील प्रस्तुत किया गया है जिसका प्रकरण क्र. डब्लू पी. 29829 /2023 है।आवेदिका का कहना है कि उक्त याचिका अपील प्रस्तुत करने पर वर्तमान रोजगार सहायक राधेश्याम राजपूत पिता जगदम्बा सिंह के द्वारा आवेदिका को 1,00.000 रू. लेकर केश वापस कर लेने का दबाव बनाया जब आवेदिका के पति रामकिशोर ने मना कर दिया तो रोजगार सहायक राधेश्याम राजपूत के द्वारा गांजा व अन्य झूठा प्रकरण में फंसाने की धमकी दिया गया था जिसकी जानकारी आवेदिका के पति रामकिशोर के द्वारा ग्राम के बुर्जुगो एवं भूत पूर्व सरपंच चन्द्रभान मार्को को दिया गया था जिसकी जानकारी भी भूतपूर्व सरपंच चन्द्रभान मार्कों के द्वारा थाना प्रभारी समनापुर को मौखिक रूप से दिया गया है। वहीं जब उक्त प्रकरण आवेदिका के पक्ष में होने के अंशाका को लेकर वर्तमान रोजगार सहायक राधेश्याम राजपूत के द्वारा खुले आम आवेदिका के पति को गांजा की प्रकरण में फंसाने की धमकी दिया गया था।ग्राम पंचायत में पदस्थ मेंट रामू सिंह पर गांजा खरीदी कर दोपहिया वाहन में रखने का आरोप….आरोप है कि इसी रंजिस को लेकर रोजगार सहायक राधेश्याम द्वारा ग्राम पंचायत में पदस्थ मेंट रामू सिंह पिता कल्लू सिंह उर्फ बारेलाल निवासी ग्राम चांदरानी के माध्यम से गांजा खरीदी कराकर आवेदिका की पति रामकिशोर को फंसाने की योजना बनाया गया है जिसकी मोबाईल रिकार्ड किया गया है। बता दे कि ग्राम पंचायत चांदरानी में पदस्थ मेंट रामू सिंह के द्वारा गांजा खरीदी कर आवेदिका की पति रामकिशोर को फंसाने की योजना बनाने का मोबाईल रिकार्ड आडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।नकली चाबी बनवाकर गांजा रखने का आरोप...आवेदिका रमनी बाई ने आरोप लगाए कि रोजगार सहायक राधे श्याम राजपूत और मेंट रामूसिंह ने मिलकर पहले पति रामकिशोर के दोपहिया वाहन की नकली चाबी बनवाई और फिर सुनियोजित तरीके से दोपहिया वाहन की सीट के नीचे गांजा रखकर जालसाजी कर फसाया गया है। आवेदिका रमनी बाई ने उक्त मामले को लेकर डिंडौरी पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल से निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग की है।
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन। जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदरानी के रोजगार सहायक राधेश्याम राजपूत पर षड्यंत्र पूर्वक गांव के ही युवक को गांजा तस्करी में फंसाने का आरोप लगाते हुए पीडित की पत्नी रमनी बाई ने डिंडौरी एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आरोप है कि रोजगार सहायक राधेश्याम राजपूत के द्वारा ग्राम पंचायत में पदस्थ मेंट रामू सिहं के साथ मिलीभगत कर पूरा षड्यंत्र किया गया। वहीं उक्त मामले को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने समनापुर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है,जिसमें उल्लेख किया गया कि गांजा तस्करी मामले में चांदरानी निवासी रामकिशोर पिता मेघ के पंजीबध्द प्रकरण पर 03 दिनों में सूक्ष्मता से जांच कराने की मांग किया गया वहीं उक्त मामले पर समय पर कार्रवाई नहीं होने पर आवेदिका रमनी बाई और ग्रामीणों के द्वारा 09 फरवरी दिन शुक्रवार को थाना का घेराव करने की चेतवानी दिया गया है।

ये रहा पूरा मामलाः-
बता दे कि विगत दिनों गांजा तस्करी मामले में गांव के ही युवक को फंसाने के विरोध में पीड़ित की पत्नी रमनी बाई और ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग किया गया। शिकायत पत्र मेें उल्लेख किया गया कि जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत चांदरानी रोजगार सहायक पद हेतु आवेदिका रमनी बाई के पति रामकिशोर के द्वारा आवेदन किया गया था ,वहीं ग्राम पंचायत चांदरानी के वर्तमान रोजगार सहायक राधेश्याम राजपूत के द्वारा भी आवेदन किया गया था, लेकिन आवेदिका के पति रामकिशोर की शैक्षणिक योग्यता की प्रतिशत अधिक होने के बावजूद भी वर्तमान रोजगार सहायक राधेश्याम की भर्ती किया गया , वहीं भर्ती के संबंध में जब आवेदिका के पति रामकिशोर के द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका/ अपील प्रस्तुत किया गया है जिसका प्रकरण क्र. डब्लू पी. 29829 /2023 है।

आवेदिका का कहना है कि उक्त याचिका अपील प्रस्तुत करने पर वर्तमान रोजगार सहायक राधेश्याम राजपूत पिता जगदम्बा सिंह के द्वारा आवेदिका को 1,00.000 रू. लेकर केश वापस कर लेने का दबाव बनाया जब आवेदिका के पति रामकिशोर ने मना कर दिया तो रोजगार सहायक राधेश्याम राजपूत के द्वारा गांजा व अन्य झूठा प्रकरण में फंसाने की धमकी दिया गया था जिसकी जानकारी आवेदिका के पति रामकिशोर के द्वारा ग्राम के बुर्जुगो एवं भूत पूर्व सरपंच चन्द्रभान मार्को को दिया गया था जिसकी जानकारी भी भूतपूर्व सरपंच चन्द्रभान मार्कों के द्वारा थाना प्रभारी समनापुर को मौखिक रूप से दिया गया है। वहीं जब उक्त प्रकरण आवेदिका के पक्ष में होने के अंशाका को लेकर वर्तमान रोजगार सहायक राधेश्याम राजपूत के द्वारा खुले आम आवेदिका के पति को गांजा की प्रकरण में फंसाने की धमकी दिया गया था।
ग्राम पंचायत में पदस्थ मेंट रामू सिंह पर गांजा खरीदी कर दोपहिया वाहन में रखने का आरोप….
आरोप है कि इसी रंजिस को लेकर रोजगार सहायक राधेश्याम द्वारा ग्राम पंचायत में पदस्थ मेंट रामू सिंह पिता कल्लू सिंह उर्फ बारेलाल निवासी ग्राम चांदरानी के माध्यम से गांजा खरीदी कराकर आवेदिका की पति रामकिशोर को फंसाने की योजना बनाया गया है जिसकी मोबाईल रिकार्ड किया गया है। बता दे कि ग्राम पंचायत चांदरानी में पदस्थ मेंट रामू सिंह के द्वारा गांजा खरीदी कर आवेदिका की पति रामकिशोर को फंसाने की योजना बनाने का मोबाईल रिकार्ड आडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
नकली चाबी बनवाकर गांजा रखने का आरोप...

आवेदिका रमनी बाई ने आरोप लगाए कि रोजगार सहायक राधे श्याम राजपूत और मेंट रामूसिंह ने मिलकर पहले पति रामकिशोर के दोपहिया वाहन की नकली चाबी बनवाई और फिर सुनियोजित तरीके से दोपहिया वाहन की सीट के नीचे गांजा रखकर जालसाजी कर फसाया गया है। आवेदिका रमनी बाई ने उक्त मामले को लेकर डिंडौरी पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल से निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग की है।


