विकास के विभिन्न कार्यों के लिए लगभग 9 करोड़ से अधिक किया गया भूमि पूजन…
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| नगर परिषद डिंडौरी के द्वारा करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय राज्य मंत्री के मुख्य अतिथि व नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता सारस की अध्यक्षता में नगर विकास के विभिन्न कार्यों का लगभग 9 करोड़ से अधिक के राशि का भूमि पूजन किया गया। जिससे सभी वार्डों के विभिन्न कार्यों से विकास किया जाएगा। अमृत 2.0 योजना के तहत वार्ड क्रमांक 12 में 54 लाख रुपए की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण ,वार्ड क्रमांक 01 से 05 तक पेय जल व्यवस्था के लिए 7 करोड़ 74 लाख रुपए, कायाकल्प अभियान में वार्ड क्रमांक 8,9,10 में 83 लाख रुपए से सड़क निर्माण,वार्ड क्रमांक 01 औरई में भूतल और प्रथम तल दुकान निर्माण के लिए 4 करोड़ 49 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया,नगर परिषद ,उपाध्यक्ष सारिका नायक,पार्षद भागीरथ उरैती,स्मिता बर्मन,संदीप कांसकार,महेंद्र दहिया,पंकज सिंह तेकाम चंद्र शेखर नायक,सुधीर तिवारी,सहित नगर तथा वार्डों के वार्डवासी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।