प्रतिमा के अनावरण को लेकर तैयारियों का दौर जारी बैठक हुई आयोजित
डिंडौरी| मेंहदवानी जनपद मुख्यालय के मनेरी गांव में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के अनावरण को लेकर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष चेतन कुलस्ते ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । गौरतलब आदिवासी साम्राज्य की वीरांगना रानी दुर्गावती की भव्य प्रतिमा मेंहदवानी क्षेत्र में स्थापित की जाएगी जिसके चलते तैयारियों का दौर जारी है ।
प्रतिमा अनावरण को लेकर बनाई गई रूपरेखा जल्द होगा प्रतिमा का अनावरण….
वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करने को लेकर बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान प्रतिमा के अनावरण को लेकर चर्चा करते हुए रूपरेखा बनाई गई बैठक के दौरान अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष चेतन कुलस्ते , प्रताप मरावी , संतु सिंह परस्ते , बिल्लू दास सोनवानी , संतू दास सोनवानी , भारत भवेदी , लखन सिंह मरावी , इंद्र सिंह मरकाम , रामू सिंह कुलस्ते , पंचम सिंह धुर्वे , मदन मरावी सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे ।