डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| जनपद पंचायत अमरपुर के सीईओ राम जीवन वर्मा के द्वारा मतदाता जन जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया और लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए रविवार को भी मतदान केंद्रों पर जाकर युवा मतदाताओं को अपने मत का सही निष्पच उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं सुबह ग्राम पंचायत रमपुरी के मतदान केंद्र छपरी माल पहुंच कर युवाओं से मतदान करने के लिए संवाद कर अधिक से अधिक मतदान करने का अपील किया।

जिले में मतदान को शत प्रतिशत करवाने अपना बहुमूल्य मत करने लोगों को जागरूक किया गया। मनरेगा से चल रहे कामों में जाकर मजदूरों से संवाद कर मतदान करने का शपथ दिलाया गया। जहां सचिव जीआरएस अखलेश मिश्रा, नंद कुमार गौतम, राज कुलस्ते,मेट आदि उपस्थित रहे।


