डिंडौरी, रामसहाय मर्दन|जिले करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार टोला में शरारती तत्वों के द्वारा घर के सामने खड़े वाहन के शीशे को पत्थर मारकर तोड़ने का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग है।
वहीं पीड़ित व्यापारी के द्वारा की गई शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि बाजार टोला के आगे सुंदरनगर विवेकानंद न्यू बस स्टैंड प्रदान आफिस के बाजू में स्थित नगर के व्यापारी बृजेश साहू के मकान पर अज्ञात शरारती तत्वों ने घर के सामने खड़े वाहन में पत्थर से गाड़ी के आगे और पीछे के शीशे को तोड़ दिया। शिकायकर्ता ने बताया कि ये शरारती तत्वों ने चोरी करने का प्रयास किया जब कुछ हासिल नहीं हुआ तो घर के सामने खड़े वाहन को क्षति पहुंचाई। पीड़ित बृजेश साहू ने मामले की लेकर करंजिया थाने में एफआईआर दर्ज कर अज्ञात तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



