डिंडौरी| शहपुरा तहसीलदार ने मानिकपुर के धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण….

डिंडौरी| शहपुरा तहसीलदार ने  मानिकपुर के धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण….

धान उपार्जन केंद्र मानिकपुर का तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण

डिंडौरी/शहपुरा| तहसीलदार शहपुरा अमृतलाल धुर्वे ने मानिकपुर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर, केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र पर किसानों से खरीदी गई धान का तेजी से उठाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केंद्र के प्रभारी को निर्देशित किया की वें धान की खरीदी शासन के निर्देशों के अनुरूप ही करें। किसानों से निर्धारित मात्रा में ही धान तोला जाये। जिन किसानों का स्लाट बुक है,उन्ही किसानों से खरीदी की जाए। किसानों से धान की खरीदी एफएक्यू मापदंड के अनुसार ही करें। धान की तौल होने के बाद उनकी ऑनलाइन एंट्री तत्काल की जाये और किसानों को ऑनलाइन जनरेट होने वाली तोल पर्ची तत्काल दी जाए,उन्होंने धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए शौचालय, पेयजल, छन्ना, बारदाना,छाया,और बैठक व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए,शहपुरा तहसीलदार ने कहा की किसानों के धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। धान का तोल उचित मापदंड में ही करें,निरीक्षण के दौरान ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार असाटी,शहपुरा तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे,पटवारी अनंद डहेरिया,सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

editor

Related Articles