डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| शासकीय शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष राम कुमार गर्ग के नेतृत्व में कंप्यूटर आपरेटरों ने करंजिया प्रवास पर आये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री मध्य प्रदेश शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम को ज्ञापन सौंपा और अपनी व्यथा बताई। आपरेटरों ने बताया कि श्रम विभाग इंदौर के आदेश के परिपालन में डिंडौरी जिले में कार्यरत सभी विभागों के कंप्यूटर आपरेटरों को मानदेय का भुगतान कलेक्टर दर पर किया जा रहा है। जबकि जनजातीय कार्य विभाग में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटरों को अंशकालिक दर पर 5000/ मासिक भुगतान किया जा रहा है। आपरेटरों ने कलेक्टर दर पर मानदेय भुगतान कराया जाए। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने मामले को कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त के संज्ञान में लाकर मांगो को पूरा करने का भरोसा आपरेटरों को दिलाया। ज्ञापन सौंपते के दौरान शासकीय शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष राम कुमार गर्ग, आहिवरण वट्टे सुखदेव सिंह धुर्वे संदीप साहू,भूपत बांधव, मोहन मरावी, बालमुकुंद मरावी, उपस्थित थे।