डिंडौरी,राठौर रामसहाय मर्दन| कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करंजिया, जिला डिंडौरी द्वारा शिक्षकों को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश अनुसार राज्य शासन द्वारा शिक्षकों के संलयन (संलग्नीकरण) की प्रक्रिया पूर्णतः समाप्त कर दी गई है।
इस आदेश के तहत करंजिया विकासखंड एवं संकुल प्राचार्य स्तर से जिन शिक्षकों को शैक्षणिक व्यवस्था के तहत संलग्न किया गया था, उनके समस्त संलग्नीकरण आदेश निरस्त कर दिए गए हैं। संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अगले दो दिवस के भीतर अपनी मूल पदस्थापना शाला में उपस्थिति दर्ज कराएं और आदेश के अनुपालन का प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत करें।
यदि किसी शिक्षक के मूल संस्था में लौटने से वहां शिक्षकीय स्टाफ की शून्यता उत्पन्न होती है, तो वह शिक्षक अस्थायी रूप से शैक्षणिक कार्य कर सकता है। लेकिन जैसे ही उच्च कार्यालय से स्थायी शिक्षक की व्यवस्था हो जाती है अथवा अतिथि शिक्षक की नियुक्ति पूर्ण हो जाती है, संबंधित शिक्षक उस संस्था से मुक्त माने जाएंगे। यदि कोई शिक्षक उक्त आदेश का पालन नहीं करता है, तो अगले माह का वेतन अवरुद्ध कर दिया जाएगा। आदेश को तत्काल प्रभावशील माना गया है।



