— जैविक खाद के उपयोग से पथरीली भूमि भी उपजाऊ हो जाती है ..
— जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव एक आदर्श सोच के साथ आगे बढ़ रहा है..
—विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव के बच्चों को विधानसभा की कार्रवाई देखने के लिए भोपाल आमंत्रित किया..
— विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव में गौशाला, स्टॉपडेम, दोना पत्तल इकाई का अवलोकन और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व ईश्वरदास रोहाणी सभाकक्ष का लोकार्पण किया….
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)|विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव के आवासीय विद्यालय में जनजातीय बच्चों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा दी जा रही है। इससे जनजातीय कल्याण केंद्र से शिक्षा प्राप्त कर हमारे बच्चे राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनेंगे। शिक्षा से ही आदर्श समाज का निर्माण होता है। शिक्षा से ही समाज में क्रांतिकारी बदलाव होते है। शिक्षा से रोजगार के साधन उपलब्ध होते है। शिक्षित व्यक्ति समाज में सम्मान पूर्वक स्थान पाता है, इसलिए बच्चो को प्रारंभ से ही शिक्षा देना आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम शनिवार को जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अध्यक्ष गौ संवर्धन बोर्ड स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज, विधायक अशोक रोहाणी, जिला पंचायत सदस्य सीएस भवेदी, कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला, तहसीलदार शहपुरा अमृतलाल धुर्वे, मनोहर, दिग्विजय सिंह, पूज्य महंत भरतगिरी बच्चू महाराज, झाम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि समाजसेवी, शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव के बच्चों को विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए भोपाल में आमंत्रित किया है। जिससे बरगांव में अध्यनरत बच्चे विधानसभा की कार्यवाही से अवगत हो सकें।
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि जनजातीय कल्याण केंद्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व ईश्वर दास रोहाणी की स्मृति में सभाकक्ष का निर्माण किया गया है । उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि वह वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष है और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की स्मृति में तैयार सभाकक्ष का लोकार्पण कर रहे हैं। यह दिन उनके लिए सौभाग्य का दिन है। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व ईश्वरदास रोहाणी को सरल,सहज संघर्षशील और व्यक्तित्व का धनी होना बताया।
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि जनजातीय कल्याण केंद्र में एक आदर्श सोच के साथ काम किया जा रहा है। जिस पथरीली जमीन पर कभी फसल तैयार नहीं होती थीं आज उस पथरीली जमीन को गोबर खाद से उपजाऊ बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जनजातीय कल्याण केंद्र में स्थित उद्यान को गोबर खाद हराभरा किया गया है। इससे आसपास के क्षेत्र के लोगों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी इस प्रकार के कार्य के लिए प्रेरित होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जैविक खेती से होने वाले परिणाम के बारे में बताया। जैविक खाद से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है। इसलिए जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि हमे प्रकृति रक्षा करनी चाहिए। हमे धरती को हमेशा हरा-भरा रखना होगा इससे पर्यावरण की रक्षा होगी। उन्होंने इस अवसर पर कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन परत के क्षरण होने और धरती का तापमान बढ़ने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रकृति की रक्षा के लिए पेड़ जरूर लगाएं, जिससे धरती हरी भरी हो सके।विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बताया कि गाय के दूध से परिवार की आमदनी बढ़ती है। इसलिए हमे गौवंश का पालन जरूर करना चाहिए। उन्होंने देशी गाय पालने के बारे बताया। हमे देशी गाय पालने पर उसकी देखभाल करनी चाहिए और उसे रोजाना चारा भूसा देना चाहिए । इससे देशी गाय में दूध देने की मात्रा बढ़ जाती है।
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जनजातीय केंद्र की कक्षा में बच्चो को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में आगे बढ़ने की क्षमता होती है। उन्हें शिक्षा और अवसर देने की आवश्यकता है। शिक्षा से हर बच्चा अपने जीवन में सफल होगा और अपने बेहतर भविष्य का निर्माण करेगा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इस अवसर पर बच्चों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इस अवसर पर गौशाला, स्टॉप डेम, दोना पत्तल इकाई और स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। आयोजित कार्यक्रम को गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज और विधायक अशोक रोहाणी ने भी संबोधित किया।
Contents
— जैविक खाद के उपयोग से पथरीली भूमि भी उपजाऊ हो जाती है ..— जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव एक आदर्श सोच के साथ आगे बढ़ रहा है..—विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव के बच्चों को विधानसभा की कार्रवाई देखने के लिए भोपाल आमंत्रित किया..— विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव में गौशाला, स्टॉपडेम, दोना पत्तल इकाई का अवलोकन और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व ईश्वरदास रोहाणी सभाकक्ष का लोकार्पण किया….डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)|विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव के आवासीय विद्यालय में जनजातीय बच्चों को गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा दी जा रही है। इससे जनजातीय कल्याण केंद्र से शिक्षा प्राप्त कर हमारे बच्चे राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनेंगे। शिक्षा से ही आदर्श समाज का निर्माण होता है। शिक्षा से ही समाज में क्रांतिकारी बदलाव होते है। शिक्षा से रोजगार के साधन उपलब्ध होते है। शिक्षित व्यक्ति समाज में सम्मान पूर्वक स्थान पाता है, इसलिए बच्चो को प्रारंभ से ही शिक्षा देना आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम शनिवार को जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अध्यक्ष गौ संवर्धन बोर्ड स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज, विधायक अशोक रोहाणी, जिला पंचायत सदस्य सीएस भवेदी, कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला, तहसीलदार शहपुरा अमृतलाल धुर्वे, मनोहर, दिग्विजय सिंह, पूज्य महंत भरतगिरी बच्चू महाराज, झाम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि समाजसेवी, शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव के बच्चों को विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए भोपाल में आमंत्रित किया है। जिससे बरगांव में अध्यनरत बच्चे विधानसभा की कार्यवाही से अवगत हो सकें।विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि जनजातीय कल्याण केंद्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व ईश्वर दास रोहाणी की स्मृति में सभाकक्ष का निर्माण किया गया है । उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि वह वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष है और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की स्मृति में तैयार सभाकक्ष का लोकार्पण कर रहे हैं। यह दिन उनके लिए सौभाग्य का दिन है। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व ईश्वरदास रोहाणी को सरल,सहज संघर्षशील और व्यक्तित्व का धनी होना बताया।विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि जनजातीय कल्याण केंद्र में एक आदर्श सोच के साथ काम किया जा रहा है। जिस पथरीली जमीन पर कभी फसल तैयार नहीं होती थीं आज उस पथरीली जमीन को गोबर खाद से उपजाऊ बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जनजातीय कल्याण केंद्र में स्थित उद्यान को गोबर खाद हराभरा किया गया है। इससे आसपास के क्षेत्र के लोगों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी इस प्रकार के कार्य के लिए प्रेरित होंगे।विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जैविक खेती से होने वाले परिणाम के बारे में बताया। जैविक खाद से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है। इसलिए जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि हमे प्रकृति रक्षा करनी चाहिए। हमे धरती को हमेशा हरा-भरा रखना होगा इससे पर्यावरण की रक्षा होगी। उन्होंने इस अवसर पर कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन परत के क्षरण होने और धरती का तापमान बढ़ने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रकृति की रक्षा के लिए पेड़ जरूर लगाएं, जिससे धरती हरी भरी हो सके।विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बताया कि गाय के दूध से परिवार की आमदनी बढ़ती है। इसलिए हमे गौवंश का पालन जरूर करना चाहिए। उन्होंने देशी गाय पालने के बारे बताया। हमे देशी गाय पालने पर उसकी देखभाल करनी चाहिए और उसे रोजाना चारा भूसा देना चाहिए । इससे देशी गाय में दूध देने की मात्रा बढ़ जाती है।विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जनजातीय केंद्र की कक्षा में बच्चो को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में आगे बढ़ने की क्षमता होती है। उन्हें शिक्षा और अवसर देने की आवश्यकता है। शिक्षा से हर बच्चा अपने जीवन में सफल होगा और अपने बेहतर भविष्य का निर्माण करेगा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इस अवसर पर बच्चों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इस अवसर पर गौशाला, स्टॉप डेम, दोना पत्तल इकाई और स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। आयोजित कार्यक्रम को गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज और विधायक अशोक रोहाणी ने भी संबोधित किया।