डिंडौरी| जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 11 मंडला बस स्टैंड में विगत दिन गुरुवार को लगभग 120बजे एक गाय की समय में ईलाज न मिलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गाय मालिक संजय सिंह परमार ने अपने बीमार गाय की ईलाज कराने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे पशु एंबुलेंस वाहन की टोल फ्री नंबर 1962 कॉल किया गया जहां पशु मालिक को जल्द से जल्द सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन कॉल करने की एक घंटा के बाद एंबुलेंस पहुंचा जब तक गाय की मौत हो चुकी थी।पशु मालिक ने पशु एंबुलेंस के डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।गौरतलब यह है कि मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में कुल 407 पशु एबुंलेंस हर ब्लॉक स्तर पर चलाया जा रहा है। जहां एंबुलेंस की सेवा लेने के लिए पशुपालकों को टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करना होगा। कॉल करने के कुछ ही वक्त के अंदर आपके पशु के इलाज के लिए डॉक्टर आपके घर पहुंच जाएंगे। जिससे पशुपालकों को पशुओं के बीमार होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत न पड़े। लेकिन दुर्भाग्य कहें कि यहां कॉल करने के बाद भी समय में इलाज न मिलने से ऐसे कई पशुओं की आए दिन मौत हो रही है। पशु एंबुलेंस में बैठे डॉक्टरों से जब राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने समय में इलाज सुविधा उपलब्ध करने की कारण पूछा तो डॉक्टरों ने सिस्टम की खराब होने की बात कहकर बचते नजर आए। आखिरकार कब तक सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनहितेषी सुविधाएं में इस तरह की लापरवाही चलती रहेगी?


