◆ विगत दिनों वार्ड क्रमांक 06 रामस्नेही धाम में सुबह लगभग 11:00 बजे गाय ने बछिया को दिया था जन्म
डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)।“इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं ” कहा जाता है कि दुनिया में ऐसा कोई धर्म नहीं, जो मानव सेवा की सीख न देता हो। नर सेवा ही नारायण सेवा है। यही बात हमारे कई संतों ने भी समझायी है। इस दुनिया को भले ही एक ही ईश्वर ने बनाया है, भले ही एक ही धरती पर अरबों लोग रहते हैं,भले ही सबकी मूलभूत ज़रूरतें एक जैसी हैं,भले ही सब एक ही तरह पैदा होते और एक ही तरह मरते हैं, लेकिन दुनिया के सभी लोग न तो कभी भी एक मत हुए हैं और न कभी एकमत हो सकेंगे। क्योंकि हर किसी के जीने के अपने-अपने तरीके हैं। हर किसी का अपना विचार है। हर किसी ने अपने हिसाब से ईश्वर के स्वरूप का बखान किया है लेकिन इंसानियत ही एक ऐसा धर्म है ,जो दुनिया की इस चकाचौंध में कुछ ही लोग निभा पाते हैं। ऐसा ही मामला जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 6 रामस्नेही धाम का सामने आया है। जहां विगत दिनों एक गाय ने एक बछिया को जन्म दिया जहां उसके देख-रेख के लिए कोई नहीं था और गौ माता की यह स्थिति देखकर स्थानीय निवासी सुरेश केशवानी उर्फ आनंद टीवी वाले ने इंसानियत का धर्म निभाते हुए पूरे दिन गाय की देखभाल किया औऱ सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को संपर्क करते रहे कि गाय मालिक कौन है लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो लगभग 10:00 बजे रात मामले की जानकारी नगर परिषद सीएमओ चंद्रमोहन गर्में को दी गई रविवार के अवकाश होने के बावजूद वे तत्काल सीएमओ के द्वारा निरोत्तम दुबे और किशोर चौहान को भेज गया। जहाँ निरोत्तम दुबे और किशोर चौहान के द्वारा कड़ी मेहनत के बाद गाय और बछिया को सुरक्षित स्थान ले जाया गया। जहां गाय और बछिया दोनों सुरक्षित है। अभी मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि गाय मालिक आशुतोष गुप्ता है।