◆ घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने किया काम बंद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:-
◆ घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने किया काम बंद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:-
घटना के बाद चिकित्सा अधिकारी डॉ रत्नेश द्विवेदी के द्वारा शाहपुरा थाने में शिकायत किया गया। सरकारी डॉक्टर से मारपीट एवं अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में अस्पताल कर्मचारियों ने अस्पताल का कामकाज बंद कर एसडीएम कार्यालय शाहपुरा में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जब तक अस्पताल में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती है तब तक सभी कर्मचारी काम करने में असमर्थ है। वही शहपुरा पुलिस ने तीनो आरोपी छोटू चौधरी, मोला झरिया एवं नानू यादव के खिलाफ धारा 353, 332, 504, 506 तथा डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट 427, 34 के तहत मामला कायम कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया।
Sign in to your account
