डिंडौरी| 24 सूत्रीय मांगो को लेकर अजाक्स के द्वारा 26 फरवरी को भोपाल में किया जायेगा शक्ति प्रदर्शन….

डिंडौरी| 24 सूत्रीय मांगो को लेकर अजाक्स के द्वारा 26 फरवरी को भोपाल में किया जायेगा शक्ति प्रदर्शन….

डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)| अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिला कार्यलय मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 26 फ़रवरी को होने वाले प्रदेश व्यापी अजाक्स के शक्ति प्रदर्शन के बारे में रूपरेखा बनायी गयी। अजाक्स के संभागीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मार्को ने बताया कि आगामी 26 फ़रवरी को अपनी 24 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश की राजधानी भोपाल में अजाक्स के द्वारा एक दिवसीय शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष बिहारी सिंह परस्ते सहित आरबी मिथलेश, सुशील नागेश्वर, मनोज गवले, ज्योत्स्ना मरावी, महेन्द्र सिंह मसराम,मोहन बछलाहा, विश्राम सिंह तेकाम, जोहन मरावी, जगदीश बांधव, गुरुचरण खांडे, द्वारका मरावी, जय गोपाल सैयाम, राजेश मरकाम, शिव चरण यादव, सतीश कुमार धुर्वे आदि शामिल रहे।

editor

Related Articles