नई दिल्ली में आयोजित G20 कार्यक्रम में लहरी बाई के द्वारा विशेष भूमिका की गई अदा….
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| नई दिल्ली में आयोजित G20 कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमे भारत के विभिन्न राज्यों से आए किसानों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की ओर से डिंडौरी जिले की महिला किसान लहरी बाई भी शामिल हुई।
