भोपाल/डिंडौरी। दीवाली के पर्व पर मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को खुशियों का तोहफा मिला है। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने दीवाली से पहले अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता ( डीए ) 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। बताया कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी।
1 जनवरी 2024 से मिलेगा 50 प्रतिशत डीए…
पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, मैं सभी को बधाई देता हूं क्योंकि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खुशी दोगुनी हो गई है, क्योंकि यह दीवाली और एक नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ है।
अविभाजित मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और छत्तीसगढ़ का गठन 2000 में इसी तारीख को हुआ था। यादव ने कहा कि राज्य के वित्त विभाग ने 14 मार्च 2024 के आदेश में 46 प्रतिशत डीए को मंजूरी दी है। यह 1 जुलाई 2023 से प्रभावी है और बकाया राशि का भुगतान किश्तों में किया जाएगा। उन्होंने कहा, अब सभी सरकारी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत डीए दिया जाएगा।

प्रदेश में 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता…
बता दें कि जुलाई 2023 से प्रदेश के सात लाख से अधिक नियमित और निगम-मंडल के कर्मचारियों को 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। पांचवें और छठे वेतनमान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी इसी दर से बढ़ाया गया है। जुलाई 2023 से फरवरी 2024 के बीच का एरियर तीन बराबर किस्तों में वितरित किया गया। वहीं, पेंशनभोगियों की महंगाई राहत मार्च 2024 से बढ़ाई गई। लेकिन उन्हें एरियर नहीं दिया गया। दूसरी ओर भारत सरकार ने जनवरी 2024 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।
सीएम यादव ने दी दीवाली की बधाई…
इसके साथ ही यादव ने अपील करते हुए कहा कि हम सभी दीपावली के अवसर पर अपना ध्यान रखें। अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें, गरीब से गरीब आदमी के आंखों में भी आनंद आए। आप सभी से यही कामना करते हुए, पुनः दीपावली की बधाई, मंगलकामनाएं।
शासकीय शिक्षक संगठन डिंडौरी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…
वही शासकीय शिक्षक संगठन जिला डिंडौरी के अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने हिन्दुओं के सबसे बडे त्यौहार दीपावली में प्रवेश के सभी करमचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान के साथ केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जिले के सभी कर्मचारियो की ओर से आभार व्यक्त किया है और आशा की है कि भविष्य में सरकार कर्मचारियो की लंबित मांग प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिषटता देते हुए सभी स्वयत्तो पर लाभ प्रदान करेगी। संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने शासन के निर्देश के पालन करते हुए समय पर वेतन भुगतान करवाने के लिए जिला कलेक्टर हर्ष सिंह सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों लिपिकों एवं आपरेटरों के लिए आभार व्यक्त किया है और सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।