डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिला स्तरीय अनुकंपा नियुक्ति हेतु गठित छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर चार अभ्यर्थियों को राजस्व विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक रूपेश कुमार पाण्डेय ग्राम कुकर्रामठ तह. व जिला डिंडौरी और अरविंद सिंह परस्ते ग्राम गाडासरई तह. बजाग जिला डिंडौरी को राजस्व स्थापना जिला डिंडौरी में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से हेमचंद मार्काे ग्राम आमाडोंगरी तह. बजाग जिला डिंडौरी और अमित कुमार धुर्वे ग्राम परसवाह तह. बजाग जिला डिंडौरी को राजस्व स्थापना डिंडौरी में भृत्य के पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्त अभ्यर्थियों को वेतन एवं अन्य भत्ते जो शासन द्वारा समय-समय पर देय होगा। कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। अभ्यर्थियों को प्रथम वर्ष के वेतनमान के न्यूनतम का 70 प्रतिशत, द्वितीय वर्ष 80 प्रतिशत, तृतीय वर्ष 90 प्रतिशत एवं चतुर्थ वर्ष में शत-प्रतिशत देय होगा।