◆ प्राचीनकाल से बैगा जनजाति की जीवन शैली प्रकृति पर निर्भर रही हैः केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
डिण्डौरी (रामसहाय मर्दन) । केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्राचीनकाल से बैगा जनजाति की जीवन शैली प्रकृति पर निर्भर रही है। उन्होंने वनों से औषधियों की पहचान कर वैद्यराज बनकर समाज सेवा का काम किया है। उनकी संस्कृति और परम्परा वनों पर आधारित है। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते नगर पंचायत डिंडौरी में नागा बैगा नागा बैगिन की प्रतिमा का अनावरण कर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नगर पंचायत डिंडौरी में बैगा जनजाति के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण हेतु 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने नृतक दलों को पांच-पांच हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, पदमश्री अर्जुन सिंह धुर्वे, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश पाराशर, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन, राजेन्द्र पाठक, अशोक अवधिया, अवधराज बिलैया, अविनाश छावड़ा, जयसिंह मरावी, श्रीमती सुशीला मार्का, श्रीमती नरबदिया मरकाम, नंदराम बैगा जी, अमर मोहतड़िया, दिनेश भारती, अमर सिंह कोकड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने कहा कि बैगा समाज में युवा वर्ग पढ लिखकर सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढी नशा व शराब के सेवन से दूर रह रही है, इससे उन्हें बहुत प्रसन्नता है। हमारी सरकार ने बैगाचक क्षेत्र में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया गया है। बैगा विकास प्राधिकरण का गठन कर बैगा समाज के लिए विकास एवं उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। वर्तमान समय में बैगा समाज के रीति रिवाज और रहन-सहन में परिवर्तन आ रहा है, वे आधुनिकता की ओर बढ रहे हैं। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने बैगा समाज के लोगों को प्रकृति का सच्चे सिपाही बताया।केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस से सभी बैगा परिवारों के हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने बैगाचक क्षेत्र में इसके लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैगा जनजाति परिवार की मुखिया महिलाओं को मुख्यमंत्री आहार अनुदान योजना के तहत एक हजार रूपए प्रतिमाह प्रदान किये जाते हैं। इससे बैगा परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बैगा जनजातियों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया का सरलीकरण करने की बात कही। आयोजित कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम और जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने भी संबोधित किया।
◆ निषादराज की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया गया :-
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नर्मदा नदी के किनारे निषादराज महाराज की प्रतिमा निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए देने की घोषणा की।
Contents
◆ प्राचीनकाल से बैगा जनजाति की जीवन शैली प्रकृति पर निर्भर रही हैः केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्तेडिण्डौरी (रामसहाय मर्दन) । केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्राचीनकाल से बैगा जनजाति की जीवन शैली प्रकृति पर निर्भर रही है। उन्होंने वनों से औषधियों की पहचान कर वैद्यराज बनकर समाज सेवा का काम किया है। उनकी संस्कृति और परम्परा वनों पर आधारित है। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते नगर पंचायत डिंडौरी में नागा बैगा नागा बैगिन की प्रतिमा का अनावरण कर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नगर पंचायत डिंडौरी में बैगा जनजाति के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण हेतु 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने नृतक दलों को पांच-पांच हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर कलेक्टर रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, पदमश्री अर्जुन सिंह धुर्वे, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश पाराशर, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन, राजेन्द्र पाठक, अशोक अवधिया, अवधराज बिलैया, अविनाश छावड़ा, जयसिंह मरावी, श्रीमती सुशीला मार्का, श्रीमती नरबदिया मरकाम, नंदराम बैगा जी, अमर मोहतड़िया, दिनेश भारती, अमर सिंह कोकड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने कहा कि बैगा समाज में युवा वर्ग पढ लिखकर सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढी नशा व शराब के सेवन से दूर रह रही है, इससे उन्हें बहुत प्रसन्नता है। हमारी सरकार ने बैगाचक क्षेत्र में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया गया है। बैगा विकास प्राधिकरण का गठन कर बैगा समाज के लिए विकास एवं उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। वर्तमान समय में बैगा समाज के रीति रिवाज और रहन-सहन में परिवर्तन आ रहा है, वे आधुनिकता की ओर बढ रहे हैं। केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने बैगा समाज के लोगों को प्रकृति का सच्चे सिपाही बताया।केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस से सभी बैगा परिवारों के हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने बैगाचक क्षेत्र में इसके लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैगा जनजाति परिवार की मुखिया महिलाओं को मुख्यमंत्री आहार अनुदान योजना के तहत एक हजार रूपए प्रतिमाह प्रदान किये जाते हैं। इससे बैगा परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बैगा जनजातियों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया का सरलीकरण करने की बात कही। आयोजित कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम और जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने भी संबोधित किया।◆ निषादराज की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया गया :-केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नर्मदा नदी के किनारे निषादराज महाराज की प्रतिमा निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए देने की घोषणा की।