डिण्डौरी(रामसहाय मर्दन)| सहायक मीडिया सेल प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल अनुसार आरोपी भोला पिता राधेलाल झारिया उम्र 38 वर्ष एवं आरोपी नानू उर्फ विमल यादव पिता मोहन यादव उम्र 28 वर्ष दोनो निवासी शहपुरा द्वारा शासकीय अस्पताल शहपुरा में घुसकर स्टॉफ के साथ मारपीट, गाली-गलौंच कर तोड़फोड़ करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाले एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना शहपुरा द्वारा आरोपियों के विरूद्ध 353, 294, 332, 427, 506, 504, 34 भादवि अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया । न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शहपुरा द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोनो आरोपियों भोला पिता राधेलाल झारिया उम्र 38 वर्ष एवं आरोपी नानू उर्फ विमल यादव पिता मोहन यादव उम्र 28 वर्ष दोनो निवासी शहपुरा को ज्यूडिसियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया ।