◆ युवा सम्मेलन कार्यक्रम मे युवामोर्चा डिण्डौरी ने रचा इतिहास
डिण्डौरी(रामसहाय मर्दन)। भारतीय जनता युवामोर्चा की संभागीय युवा सम्मेलन जबलपुर मे आयोजित किया गया जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का युवाओ को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस युवा सम्मेलन मे संभाग के सभी 09 संगठनात्मक जिले के कार्यकर्ताओ ने अपनी सहभागिता की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आव्हान युवामोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार एवं संभागीय प्रभारी राहुल तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन मे युवामोर्चा जिला डिण्डौरी द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के नेतृत्व मे संभागीय युवा सम्मेलन मे हजारों की संख्या मे युवाओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई डिण्डौरी जिले से ऐतिहासिक संख्या देखकर प्रदेश नेतृत्व के द्वारा युवामोर्चा जिला डिण्डौरी की प्रशंसा की गई। संभागीय सम्मेलन को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वहीं भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राकेश सिंह, नरोत्तम मिश्रा, हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री व युमो प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, रोहित चहल, शरदेन्दु तिवारी, युमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा सहित पदाधिकारी मंचासीन रहें। युवामोर्चा जिला डिण्डौरी से युमो जिला महामंत्री सुशील साहू, हरिहरन रजक, युमो जिला उपाध्यक्ष ऋतुराज टांडिया, सारंग चैकसे,जिला मंत्री पीताम्बर पाराशर, सचिन शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक साहू, शान्तनु पाठक, जिला कार्यालय मंत्री तरूण ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी यशवंत तोमर, युमो मण्डल अध्यक्षगण सौरभ गुप्ता, कृष्णकुमार पटेल, शिवनारायण यादव, सुभांशु चन्द्रोल, मनी सैनी, कौशलप्रसाद साहू चन्द्ररसिंह परमार, राहुल रैकवार सहित अन्य जिला पदाधिकारी, सोशल मीडिया वाॅरियर, मण्डल पदाधिकारीगण, भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागीगण सहित हजारो की संख्या मे युवा कार्यकर्तागण मौजूद रहें। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने सभी युमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ का इस संभागीय सम्मेलन मे उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया।