नेचर पार्क में आने-जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा का हो विशेष व्यवस्थाएॅं
पार्क के अंदर छोटे बच्चों के लिए चाइल्ड प्ले एरिया अलग से होगा विकसित – निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव
पार्क में वृक्षारोपण कराने के साथ-साथ अन्य निर्माणाधीन कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने अधिकारियों को निगमायुक्त के निर्देश
डुमना नेचर पार्क में स्वच्छता की झलक हरदम दिखाई दे – निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव
सुंदर और व्यवस्थित दिखे डुमना नेचर पार्क – निगमायुक्त
सुबह-सुबह निरीक्षण और व्यवस्थाएॅं देखने डुमना नेचर पार्क पहुॅंची निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव : अधिकारियों को सुरक्षा, सुविधा और मनोरंजन के साधनों को और विकसित करने दिये निर्देश
जबलपुर। नगर निगम स्वामित्व के डुमना नेचर रिजर्व पार्क में नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए सुविधाएॅं लगातार विकसित की जा रही है। इन सभी व्यवस्थाओं को देखने आज सुबह-सुबह निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव पार्क पहुॅंची और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर वहॉं पर पर्यटकों के लिए की गई और की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर निगमायुक्त श्रीमती यादव ने वहॉं के कर्मचारियों की तैनाती और अन्य सेटप के भी जानकारी ली और सभी को मुस्तैद रहकर ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के मौके पर अधिकारियों ने बताया कि यहॉं पर बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग से चाइल्ड प्ले एरिया विकसित की जा रही है वहीं अन्य पर्यटकों के लिए भी प्राकृतिक रूप से पार्क के अंदर व्यवस्थाएॅं विकसित हो रहीं हैं। अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करने के उपरांत निगमायुक्त श्रीमती यादव ने निर्देशित किया कि चाइल्ड प्ले एरिया शीघ्र विकसित करें, इसके साथ-साथ जो भी कार्य यहॉं हो रहे हैं उन सभी कार्यो को पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र पूर्ण कराये जाये।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहॉं पर और सघन रूप से वृक्षारोपण कराएॅं और शहर तथा आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों का विशेष ध्यान रखें उन्हें किसी प्रकार की कोई पार्क के अंदर असुविधा न हो, पर्यटक परिवार के साथ सुविधा और सुरक्षाजनक स्थिति में आनंद का अनुभव करें, इसी कड़ी में यहॉं पर सारी व्यवस्थाएॅं सुनिश्चित करें। निगमायुक्त ने पार्क में प्रवेश द्वार से लेकर आखिरी छोर तक सभी अलग-अलग पार्क के एरियों में विशेष साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पार्क के सभी एरिया में स्वच्छता की झलक दिखाई दे, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी इस बात पर विशेष ध्यान दें। इस मौके पर उद्यान विभाग के कार्य पालन यंत्री आदित्य शुक्ला, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

