जबलपुर| द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) जबलपुर लोकल सेन्टर द्वारा 7 जून को ‘‘सोलुशन्स टू प्लास्टिक पॉल्यूशन‘‘ थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शाम 7ः00 बजे से संस्था प्रांगण सिविल लाइन्स में एक सेमिनार आयोजित है। संस्था के अध्यक्ष इंजी. प्रकाश चन्द्र दुबे एवं मानसेवी सचिव इंजी. संजय मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में डाँ. एस.पी. गौतम पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर आर.के. भाटिया फैकल्टी सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेन्ट जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, उपस्थित रहेंगे| श्री आलोक जैन, रीजनल ऑफिसर म.प्र. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड जबलपुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उक्त कार्यक्रम के कनवीनर इंजी. राकेश जैन, प्रोफेसर, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, शासकीय कलानिकेतन कॉलेज, जबलपुर है| डाँ. पी.एस. बुन्देला, रीजनल ऑफिसर, म.प्र, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, रीवा आयोजन सचिव एवं इंजी. तरुण आनन्द, पूर्व अध्यक्ष, आई.ई.आई. जबलपुर लोकल सेन्टर को कनवीनर है। संस्था के अध्यक्ष, मानसेवी सचिव एवं काउन्सिल मेम्बर इंजी. राकेश राठौर ने समस्त सदस्यों, पर्यावरण विदों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति की अपील की है|