महापौर के द्वारा शहर विकास को लेकर बताई गई कार्य योजना पर मंत्री श्री विजय वर्गीय का मिला आश्वासन ‘‘शहर विकास में नहीं आएगी धन की कमी’’
जबलपुर। आज संस्कारधानी में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आगमन हुआ, उनके साथ राज्य सभा सांसद श्रीमती कविता पाटीदार भी आईं, जिनका स्वागत महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं नगर अध्यक्ष प्रभात साहू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सर्किट हाउस क्रमांक 1 में भेंट की और शहर विकास को लेकर कार्य योजना से अवगत कराया। जिसपर केबिनेट मंत्री श्री विजय वर्गीय ने महापौर को आश्वस्त किया कि शहर विकास के लिए शासन द्वारा धन की कमी नहीं होने दी जायेगी। इस मौके पर निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने भी उनका स्वागत किया और शहर विकास के संबंध में उनसे चर्चा की।

