नेताजी सुभाष चन्द्र बोस संस्कृति (कल्चर स्ट्रीट), मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, रविशंकर शुक्ल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, रानीताल तालाब, मदन महल पहाड़ी नर्सरी में वृक्षारोपण का औचक निरीक्षण कर शेष कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने दिए निर्देश…
निगमायुक्त ने देवताल, ठाकुर ताल, शैलपर्ण उद्यान का भी निरीक्षण किया और साफ-सफाई एवं उचित रखरखाव के निर्देश दिए…
जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. चन्द्रप्रताप गोहल के साथ आज स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस संस्कृति (कल्चर स्ट्रीट), मल्टी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, रविशंकर शुक्ल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, मदन महल पहाड़ी नर्सरी, वृक्षारोपण का औचक निरीक्षण किया और शेष कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने अधिकारीयों को निर्देश दिए। इसी प्रकार निग्मायुक्त श्रीमती यादव ने रानीताल तालाब के सौन्दर्यीकरण के साथ शहर के नागरिकों को सुन्दर तालाब की सौगात के साथ-साथ देवताल, ठाकुर ताल, शैलपर्ण उद्यान को भी व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने निरीक्षण किया और साफ-सफाई के अलावा वहां की बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ चंद्रप्रताप गोहल आदि उपस्थित रहे।

