साईडलुक डेस्क। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 18,009 है। सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.77 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 3,167 लोग स्वस्थ हुए, अबतक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,44,28,417 है।
पिछले 24 घंटों में 1,580 नए मामले सामने आए, दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.23 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.49 प्रतिशत है। अबतक 92.83 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 1,28,764 जांच की गई।
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अबतक कुल 220.66 करोड़ (95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में 1,593 टीके लगाए गए।