डिंडौरी| शासकीय शिक्षक संगठन ने मध्य प्रदेश में आठवें वेतन आयोग गठन का स्वागत किया। बता दें कि शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय कर्मचारियों को आठवां वेतनमान देने के निर्णय को केबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद से मध्यप्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने आठवें वेतनमान कमेटी गठन पर वेतनमान लागू करने की मांग तेज कर दी थी। शासकीय शिक्षक संगठन ने मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा आठवें वेतनमान कमेटी का गठन करने के फैसले का स्वागत किया है। मध्यप्रदेश सरकार ने एक ओर जहाँ सरकारी कर्मचारी भर्ती जनता के हितों में ऐतिहासिक निर्णय लिया है वहीं कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर आठवें वेतनमान कमेटी का गठन किया है। कमेटी के निर्णय उपरांत मध्यप्रदेश में भी 2028 में आठवें वेतनमान लागू कर दिया जाएगा। जिससे एक ओर जहाँ युवाओं को नौकरी की ओर आकर्षित करता है वहीं सरकारी कामकाज भी बेहतर होगा। शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत करता है और आभार व्यक्त करता है।



