साईडलुक डेस्क। दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी सहित ‘आप’ कार्यकर्ताओं को आईटीओ पर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि हम सुप्रीम कोर्ट के सामने कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्हें अपना आधिकारिक काम भी करने की अनुमति दी जानी चाहिए। केजरीवाल के परिवार को नजरबंद कर दिया गया है।