(जबलपुर) विजयनगर दशहरा चल समारोह इस वर्ष 14 अक्टूबर को निकाला जाएगा।

साईडलुक, जबलपुर। प्रतिवर्ष की तरह चल समारोह नवरात्रि के बारहबे दिन निकाला जाता है। इस बार चल समारोह में 15 प्रतिमाओं के साथ आकर्षक श्री राम दरबार, बाहुबली महादेव, गोरिल्ला, 51 मुख वाली महाकाली, महाबली बजरंगबली की प्रमुख झांकियां सम्मिलित की जायेगी।
चल समारोह एकता चौक से शाम 5 बजे प्रारंभ होकर दीनदयाल से दमोहनाका होते हुए हनुमानताल जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से विजयनगर चल समारोह के संयोजक जितिन राज, अध्यक्ष मनीष खरे, सदस्य गोलू चौरसिया, आशुतोष शुक्ला, अभिषेक रैकवार, सोनू कुकरेले, राजा रैकवार, रचित वर्मा, बसंत ठाकुर, करण ठाकुर, अंकित दहिया, आशीष पटेल, जितेंद्र मेहरा, शशांक सुल्लेरे, गगन गुप्ता, प्रफुल्ल रावत, अतुल दूबे, नितेश ठाकुर, नाटी पंजवानी, शुभइंद्र शुक्ला, पिंटू चौधरी, रोहित रैकवार, सौरभ चौधरी, सचिन जैन, विनय चौधरी, संदीप मैहरे, मनोज दुबे, योगेंद्र दुबे, साहिल पटेल, अक्षय चौधरी, रोहित विश्वकर्मा, साहिल चौधरी, पुनीत चौधरी शामिल रहे।