शासकीय शिक्षक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश दुबे द्वारा लगातार मध्यप्रदेश सरकार से 2018 में शिक्षाकर्मियों संविदा कार्मिको और गुरूजियों से प्राथमिक माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक को लेकर मांग करते हुए उच्च माध्यमिक शिक्षकों को सहायक आयुक्त और जिला परियोजना समन्वयक डीपीसी बनाने की मांग करते रहे है। विगत दिनों मध्यप्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मांग की थी। सरकार ने शासकीय शिक्षक संगठन की मांग की मांग पर गहन विचार कर आखिर कार डीपीसी बनाने का निर्णय लिया और पांच उच्च माध्यमिक शिक्षकों को डीपीसी बनाया गया। शासकीय शिक्षक संगठन जिला अध्यक्ष डिंडोरी ने मध्यप्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

