डिंडौरी| जनपद पंचायत अमरपुर की ग्राम पंचायत रमपुरी मे बन रहें अमृत सरोवर तालाब मे सीईओ आधार सिंह कुशराम ने किया निरीक्षण किया। तालाब निरीक्षण के दौरान कार्य कों गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए, बेस्ट वियर के कार्य कों तत्काल शुरू करने एवं बोर्ड लेखन के कार्य करने के निर्देश दिए है।साथ निर्माण कार्य कों 15 मई तक पूर्ण करने को कहा है। निरीक्षण उपस्थित सहायक सचिव अखिलेश मिश्रा से लाडली बहना योजना की प्रगति की जानकारी ली एवं अधिक से अधिक पात्र महिलाओ का पंजीयन किये जाने के निर्देश दिए है।