डिंडौरी| जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था जनजागृति ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पडरिया माल के नेतृत्व में सेक्टर नेवसा क्रमांक 02 की बैठक रामघाट नर्मदा तट पर किया गया। बैठक में मुख्य रूप से स्वामी राम सारण पुरी महाराज, गणेश सिंह राजपूत विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष जगदीश सिंह मरावी नवांकुर संस्था के कार्यक्रम समन्वयक भीकम सिंह धुर्वे, फूल सिंह धुर्वे अशोक कुमार उददे फागु दास टाडिया, चैनसिंह मरावी,चैन सिंह सैयाम, लामू सिंह पेंद्रराम दीपक सिंह मरावी, डाम्मू लाल जाहनी प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रामशरण पुरी महाराज के द्वारा गोपालन को बढ़ावा देने एवं जैविक खेती करने एवं जैविक खाद घर पर ही बनाने के लिए प्रेरित किया गया। वही गणेश सिंह राजपूत के द्वारा नशा मुक्ति अभियान जल संरक्षण आनंद उत्सव कार्यक्रम पर चर्चा किया गया। भीकम सिंह धुर्वे कार्यक्रम समन्वयक के द्वारा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर समितियों को सक्रिय करने पर चर्चा की गई। बैठक के पश्चात स्वच्छता अभियान अंतर्गत साफ—सफाई समस्त सदस्यों के द्वारा की गई।