डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| करंजिया विकासखंड अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। शिक्षकों ने डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इसके पश्चात उनके उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का अनुकरण किया। सभी छात्रों के द्वारा शिक्षकों को श्रीफल और पेन देकर सम्मानित किया गया। और छात्रों द्वारा कविता गीत आदि प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान राम कुमार गर्ग शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सदस्य गण और सभी शिक्षकों की उपस्थिति गरिमामय रही।



