शाहपुर थाना अंतर्गत धमनगांव के जंगल का मामला…..
डिंडौरी| शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनगांव के जंगल में एक अधेड़ उम्र के अज्ञात व्यक्ति की शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा शाहपुर थाना में दी गई मौके पर पहुंच थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा बनाते हुए मामले को विवेचना में लिया शव पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले है खबर लिखे जाने तक अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है शव के समीप मिले थैले में बीड़ी माचिस एक खाली पानी की बोतल के साथ 170 रुपए मिले है पुलिस ने शव को पी एम के लिए भेज कर मामले को जांच में ले लिया है।


