डिंडौरी| जिले ऑनलाइन अटेंडेंस प्रक्रिया में सबसे ज्यादा शिक्षकों के अपनी अपनी हाजरी दर्ज कराई गई। शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया कि शासकीय आंकड़ों के अनुसार जनजातीय कार्य विभाग के, 1751 शिक्षकों ने सार्थक एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
मध्यप्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के परिपालन में ई गवर्नेंस सुशासन के लिए कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी के निर्देश के परिपालन में जिले के 46 विभागों के कर्मचारियों ने सार्थक एप में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे है। वहीं शासकीय शिक्षक संगठन के समर्थन के बाद विगत दो दिवस में सार्थक एप पर शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है। शासकीय आंकड़ों के अनुसार जनजातीय कार्य विभाग के 1751 शिक्षकों ने सार्थक एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है।वहीं जिला पंचायत के कर्मचारियों ने दूसरे नम्बर पर 545 कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है। तीसरे नंबर पर सार्थक एप पर उपस्थिति महिला एवं बाल विकास के कर्मचारियों ने, 252 अपनी उपस्थिति दर्ज की है। आज रविवार के दिन भी 207 शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है। पूरे मध्यप्रदेश में 410964 कर्मचारियों की आई डी पासवर्ड जनरेट हो गया है आज रविवार को पूरे प्रदेश में 14447 शिक्षकों ने सार्थक एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है। वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन के लिए रविवार को भी शिक्षकों ने सार्थक एप पर आनलाईन उपस्थिति दर्ज की है। संगठन का कहना है कि डिंडौरी जिले में शिक्षकों की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि शिक्षक कर्तव्य निष्ठा से शासकीय कार्य का संपादन कर रहे है।
