डिंडौरी राठौर रामसहाय मर्दन| मां नर्मदा के उद्गम स्थल डेम घाट पुष्कर आश्रम में जहां विगत 9 वर्षों से अखंड श्रीराम कीर्तन जारी है, वहीं आज गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, राठौर समाज के वरिष्ठ सरवन सिंह ठाकुर, तुलसीराम (ग्राम डूंगरिया), अमर सिंह राजपूत, श्री जय सिंह राजपूत, दीपभान राठौर, हीरामणि मोहारी, भुवनेश्वर राजपूत, उत्तम सिंह राजपूत,कुबेर सिंह ठाकुर, तान सिंह ठाकुर सहित डिंडोरी व अनूपपुर जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
ग्राम डूंगरिया निवासी तुलसीराम ठाकुर ने मंदिर निर्माण हेतु 1,11,000 रुपये की नगद राशि भेंट किया । कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उपस्थित जनसमुदाय ने भगवान श्रीराम और मां नर्मदा के आशीर्वाद से ऐसे आयोजन सतत होते रहने की कामना की।

